ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला : जलने से बाल-बाल बची दरभंगा से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन

06-May-2024 10:07 AM

By First Bihar

CHHAPRA : दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस छपरा में द बर्निंग ट्रेन में तब्दील होने से बाल-बाल बच गई। आग की लपटें ट्रेन तक पहुंचती, इससे पहले ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छपरा-सीवान रेलखंड के चैनवा स्टेशन के पास यह ट्रेन द बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई।


जानकारी के मुताबिक रविवार को क्लोन स्पेशल ट्रेन 108 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चैनवा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी बीच, रेलवे विद्युतीकर के एसएसपी क्षेत्र में लगी आग की लपटें रेलवे ट्रैक तक पहुंच गईं। अचानक आग को देख ट्रेन के लोको पायलट के होश उड़ गए। लोको पायलट ने ट्रेन को आग से बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिससे यह बड़ा हादसा टल गया।


ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगने के बाद रेल यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोको पायलट ने चैनवा स्टेशन मास्टर को आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।