Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल
04-Jan-2024 11:40 AM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीताचार दियारा से सब्जी लादकर मुंगेर के कष्टहरणी घाट आ रही नाव घाट के करीब गंगा में निकले चट्टान से जा टकराई। टक्कर के बाद नाव डूबे लगी, जिसके बाद घाट पर मौजूद गोताखोर और अन्य नाविकों ने नाव पर सवार करीब आधा दर्जन लोगों की जान बचाई। इस हादसे के एक वीडियो भी सामने आया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीताचरन दियारा से नाव पर सब्जी लादकर करीब आधा दर्जन से अधिक लोग मुंगेर आ रहे थे, तभी कष्टहरणी घाट पर काफी कुहासा होने के कारण नाविक को घाट नहीं दिखा और नाव जैसे ही घाट पहुंचने को था, थोड़ी दूर पर गंगा में निकले चट्टान से वह टकरा गई।
टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित होकर पलटने लगा। जिसके बाद नाव सवार लोग चिल्लाने लगे। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय मछुवारे एक दूसरी नाव से जल्दी घटनास्थल पर पहुंचे सभी लोगों को डूबते नाव से रेस्क्यू कर दूसरे नाव से सभी को सकुशल घाट पर ले आए और लोगों की जान बाल-बाल बच गई।