ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / बिहार में बड़ा हादसा : सुबह- सवेरे यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी...

बिहार में बड़ा हादसा : सुबह- सवेरे यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में समाई, कई लोग लापता, तलाश जारी

20-Mar-2023 10:14 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दानापुर दियारा स्थित गंगहरा के पास गंगा नंदी घाट पर यात्रियों से भरी नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव पर कुल 15 लोग सवार थे। जिनमें से अभी तक 3 लोग लापता हैं। वहीं, कुछ लोग तैर कर बहार निकल गए हैं। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से नाव पर सवार यात्रियों की खोजबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर दानपुर पुलिस सहित कई अधिकारी मौजूद हैं। यह हादसा हनुमान मंदिर के पास हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना जिले के दानापुर में गंगा नदी में एक नाव यात्रियों  को लेकर जा रही थी। इस दौरान किसी वजह से नाव पलट गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। नाव पर सवार लोग पानी में डूबने लगे. जैसे-तैसे कुछ लोग नदी से बाहर निकल आए। वहीं तीन लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। 


बता दें कि,  इससे पहले पटना के दीघा से सटे सोनपुर में बालू से लदी नाव डूब गई थी। इस नाव में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 8 तैरकर किनारे पर पहुंच गए थे। पिलर नंबर 10 और 15 के बीच यह हादसा हुआ था। इससे पहले यहां पटना के मनेर महावीर टोला गंगा नंदी घाट पर यात्रियों से भरी नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव पर कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से अभी तक 7 लोग लापता हैं। वहीं,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।  बताया गया था कि बालू का परिवहन कर रही नाव गंगा नदी पर बने ब्रिज के पिलर से टकराकर अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद वह डूब गई थी।