ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार: अवैध हथियार लेकर युवक को घूमना पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर...

बिहार: अवैध हथियार लेकर युवक को घूमना पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

30-Jan-2023 04:56 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां भर्राही ओपी की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, गोलियों, बाईक और फाइटर पंच के साथ गिरफ्तार किया है। 


इस बाबत जानकारी देते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि भर्राही ओपी अंतर्गत 29 जनवरी की संध्या में भर्राही ओपी अध्यक्ष रमेश राम के नेतृत्व में अपराध के रोकथाम हेतु रैंडम वाहन चेकिंग के कर रहे थे. जिस दौरान चौड़ा मोड़, हनुमान मंदिर के पास सिंघेश्वर, भर्राही, बेलारी, शंकरपुर सीमा क्षेत्र में रोड क्राईम करने वाले गिरोह के सिंहेश्वर, पटोरी निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र ओम प्रकाश उर्फ अमित कुमार और संजय यादव के पुत्र निक्कू कुमार को अपाची बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


इसी क्रम में तलाशी लेने के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 2 एंड्राइड मोबाइल और एक फाइटर पंच बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है, साथ ही इनके सहयोगियों का भी पता लगाया जा रहा है।