ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

मर्डर या सुसाइड? बिहार के बड़े अस्पताल के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला महिला डॉक्टर का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

28-Jul-2024 06:33 PM

By First Bihar

GAYA: गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी हॉस्टल में महिला डाक्टर का शव पंखे से झुलता बरामद हुआ है। महिला डॉक्टर का शव मिलने की खबर फैलते ही अस्पताल के सभी जूनियर और सीनियर डाक्टरों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस पीजी होस्टल में रह रहे डाक्टरों से पूछताछ कर रही है। 


मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर की रहने वाली महिला डॉक्टर वंदना के रूप में हुई है। मृतिका अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी होस्टल में रहकर स्त्री रोग विभाग में इंटर्न कर रही थी। वंदना ने साल 2006 में लव मैरिज किया था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने मृतिका के भाई राहुल गुप्ता को फोन कर घटना की जानकारी दे दी है।


बताया जा रहा है कि रविवार को जब काफी देर तक वंदना के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पास के कमरे में रह रहे पीजी के छात्रों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने धक्का दिया। जिसके वजह से दरवाजा की कुंडी टूट गई और कमरे में पंखे से लटका उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।


जानकारी मिलते ही मगध मेडिकल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। साथ ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वंदना की हत्या की गई या उसने खुद अपनी जान दे दी है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज