गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश
08-Oct-2022 05:55 PM
SIWAN : बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम लगातार अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच भेज दिया।
घायल युवक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा गांव निवासी अगलु सिंह के 20 वर्षीय बेटा राहुल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल राजेन्द्र चौक पर स्थित महाराजा रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था। खाना खाने के बाद जैसे ही राहुल रेस्टोरेंट से बाहर आया, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। सीवान सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।