होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
26-Jul-2022 06:31 PM
SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक को निशाना बनाते हुए 7लाख रूपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात के इलाके में दहशत का माहौल है।
समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के आईबी रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक शिक्षक से 7 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। शिक्षक ने जब इसका विरोध किया तब बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में हुई लूट की इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शिक्षक ने स्टेट बैंक की शाखा में एफडी करा रखा था। मकान बनवाने के लिए वे एफडी तुड़वाने बैंक पहुंचे थे। एफडी की रकम के तौर पर उन्हें सात लाख रुपये मिले थे। बैंक से कैश लेकर जैसे ही वे घर जाने के लिए निकले रास्ते में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और थैले में रखे सारे पैसे लूट लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित शिक्षक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनपर हमला किया जिससे वे घायल हो गये है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।
बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधी जिलों में तो आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे ही रहे हैं राजधानी पटना को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बीते सोमवार को ही अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को निशाना बनाते हुए 15 लाख रुपये लूटा था। लूट की इस बड़ी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब कैश सगुना मोड़ स्थित बैंक में डिपोजिट करने के लिए पेट्रोल पंप कर्मी जा रहे थे।
तभी इसी दौरान रुपयों से भरा बैंग लूट लिया और आरपीएस मोड़ की ओर भाग गये। जानकर आश्चर्य होगा कि रुपसपुर थाना घटनास्थल के पास ही है इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस की नाक के नीचे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसी तरह अन्य जिलों में भी अपराधी लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।