RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
03-Mar-2024 12:23 PM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार में बेखौफ अपराधी बात-बात पर गोली मार रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है।
अपराधियों की गोली से घायल हुए शख्स की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी सुरेंद्र चौरसिया के 18 वर्षीय बेटे सुधीर कुमार चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुधीर पेट्रोल भराने के लिए बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहा था, तभी पैदल जा रहे नकाबपोश दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जो उसके पैर में जा लगी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनुमंडल अस्पताल मोहनिया से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल गोली मारने वाले बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वारदात के कारणों को तलाश रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।