ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बिहार में गांव-शहर अपराधियों का कहर! कैमूर में फल कारोबारी को मारी गोली, शिवहर में शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

बिहार में गांव-शहर अपराधियों का कहर! कैमूर में फल कारोबारी को मारी गोली, शिवहर में शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

11-Dec-2023 02:27 PM

By First Bihar

KAIMUR/SEOHAR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। कैमूर में बदमाशों ने जहां एक फल कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया तो वहीं शिवहर में पीट-पीटकर एक शख्स की जान ले ली।


पहली घटना कैमूर से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने मोहनिया नगर के स्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर के पास वार्ड 11 के रहने वाले फल कारोबारी बसीर खान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में घायल कारोबारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


उधर, शिवहर में आपसी विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने एक शख्स को लाठी डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पिपराही थाना क्षेत्र के देकुली धर्मपुर में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मनोज पासवान के तौर पर की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।