RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
05-Aug-2023 12:00 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार अपराधियों ने सुबह सवेरे एक कारोबारी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। बता दें कि बिहार में एक बार फिर कारोबारी अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं और एक के बाद उनकी हत्या हो रही है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह स्वर्ण कारोबारी किसी काम से घर से निकले थे। जैसे ही वे मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढ़ाला के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, गोली लगने से कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंची अपराधी वहां से फरार हो गए थे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर हथुआ एसडीपीओ पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं।