BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
14-Nov-2019 10:00 PM
By Niraj Singh
SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराध का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. कई जिलों से लगातार गोलीबारी की वारदात सामने आ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी. बक्सर में अपराधियों द्वारा एक शख्स को गोली मारे जाने के बाद राजधानी पटना में एम्स के पास तीन दवा दुकानों में अपराधियों ने फायरिंग की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
सहरसा में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली
वारदात सहरसा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान चौक के रहने वाले अंडा कारोबारी मो० यूनुस के बेटे मो० अरमान को अपराधियों ने गोली मार दी. युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. परिजनों ने मोनू सिंह और प्रांजल ठाकुर सहित अन्य दो अपराधियों के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाया है. सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
पटना एम्स के पास तीन मेडिकल दुकानों में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
राजधानी पटना से जहां एम्स के पास तीन दवा दुकानों में अपराधियों ने फायरिंग की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वारदात पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां पटना एम्स के पास मेडिकल दुकानों में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक मेडिकल दुकानदार की बाल-बाल जान बची. उसने बताया कि दुकान में घुसकर अपराधियों ने मर्डर करने की कोशिश की. दुकानदार ने बताया कि अपराधियों ने तीनों दुकानों से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.
बक्सर में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली
बक्सर जिले में भी अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वारदात बक्सर जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने कचहरी गेट के पास एक युवक को सरेआम गोली मार दी. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बनारस रेफर कर दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच चल रही है.