BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
28-Oct-2022 05:59 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के भेलवा चौक के पास की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो एक वारंटी को पकड़ने के दौरान उसने चौकीदार को गोली मार दी। बता दें कि जिस गांव में यह घटना हुई है उसी गांव में राज्य के शिक्षा मंत्री का पैतृक आवास है।
मृतक चौकीदार की पहचान गुरुदेव पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने के बाद चौकीदार गुरुदेव पासवान और चौकीदार अरविंद पासवान ड्यूटी पर मधेपुरा निकल रहे थे। इसी दौरान दोनों की कुछ लोगों से हाथापाई शुरू हो गई। बदमाशों को भारी पड़ता देख चौकीदार अरविंद पासवान मौके से फरार हो गया लेकिन गुरुदेव पासवान को अपराधियों ने घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने खुद घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अमित राम नाम के एक वारंटी को पकड़ने के दौरान यह घटना हुई है। अमित राम को पकड़ने के दौरान उसके साथ मौजूद दूसरे अपराधी ने चौकीदार को गोली मार दी। एसपी ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।