ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वीडियो किया वायरल

30-May-2022 06:31 PM

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बदमाशों आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने आपसी वर्चस्व को लेकर एक घर पर न सिर्फ अंधाधुंध फायरिंग की बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर इलाके की है।


दरअसल आपसी वर्चस्व को लेकर जिले के कुख्यात सौरव और गौरव कुमार के घर पहुंचे आपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक कुख्यात सौरभ और गौरव ने तीन दिन पहले कुख्यात बदमाश रामभरोस सिंह के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इसी के प्रतिशोध में राम भरोस सिंह के सहयोगी कुख्यात बदमाश बगुलबूवा अपने साथी के साथ सौरभ-गौरव के घर पर पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग की।


इस दौरान उसने फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बेगूसराय में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पूरे मामले  पर कहा कि फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।