Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
19-Dec-2023 07:10 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सत्ताधारी जेडीयू के नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने जेडीयू नेता को दो गोलियां मारी हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया है। घटना महिसौड़ी चौक स्थित गली की है।
बदमाशों ने महिसौड़ी निवासी जेडीयू के युवा नगर अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी पवन साह को अपनी गोली का शिकार बनाया है। जेडीयू नेता को एक गोली छाती और दूसरी गोली कनपट्टी में मारी गई है। बताया जा रहा है कि पवन साह अपने घर से महिसौड़ी चौक पर आए थे और अंडा खरीदकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी गली में पहले से घात लगाए आटो पर बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग की इस घटना में पवन साह को दो गोलियां लगी, जिसके बाद वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी डाक्टर शौर्य सुमन, सीडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पहुंचे और छानबीन की। जमुई एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा है कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।