Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
08-Jan-2024 11:50 AM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी आम लोगों के साथ साथ अब पुलिस कर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने थाना समेत पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की। अपराधियों ने थाने में आग लगा दी हालांकि थाने में मौजूद पुलिस जवानों की तत्परता से एक बड़ी घटना घटित होने से टल गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल, दरभंगा के मोरो थाना में असामाजिक तत्वों ने देर रात आग लगा दी। वारदात के वक्त थाने में कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। थाने में आग को देख पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई और आग को बुझा दिया, जिससे उनकी जान बच गई। पूरी वारदात थाने में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। रात 12:21 से 12:54 के बीच एक युवक की संदिग्ध गतिविधि सीसीटीवी में सम्पूर्ण रूप से कैद हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति आपत्तिजनक समान लेकर थाना परिसर में प्रवेश करता दिख रहा है लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नही हो पाता है। फिलहाल पुलिस CCTV कैमरे में दिख रहे व्यक्ति की पहचान में जुटी है। पुलिस ने संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।