RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
24-Aug-2023 05:15 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। हालात ये हैं कि अब बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए पिस्टल के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जमुई से सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने पिस्टल के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पिस्टल के साथ वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।
दरअसल, बरहट थाना क्षेत्र में दो युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल लेकर रील बना रहा है। वही साथ ही एक अन्य युवक भी पिस्टल के साथ रील बना रहा है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो में दिख रहा युवक थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट कर पुलिस से युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बरहट थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि वीडियो वायरल का मामला उनके सज्ञान में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहा है। युवकों को पकडने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दोनों बदमाश जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। वायरल वीडियो में दिखने वाले युवक आपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं।