बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
07-Jan-2023 07:25 PM
CHHAPRA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना छपरा के दाउदपुर की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक वकील के दो बेटों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर-चमरहिया मुख्य मार्ग की है।
बताया जा रहा है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा घरारी गांव निवासी ऋषि यादव पेशे से वकील हैं और सीवान सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। ऋषि यादव के बड़े बेटे 30 वर्षीय रितेश कुमार यादव को उनका छोटा भाई 27 वर्षीय मुन्ना कुमार यादव बाइक से छपरा स्टेशन पर ट्रेन पकड़वाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों साधपुर पाल्ट्री फार्म के पास पहुंचे पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची दाउदपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बदमाशों की गोली के शिकार हुए वकील के बड़े बेटे रितेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। रितेश पूना में कंस्ट्रक्शन का काम करता है और एक सप्ताह पहले गांव आया था।