ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े रिटायर फौजी को मारी गोली; मौत

10-Jan-2024 04:17 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ अपराधी आए दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर खड़े सेना के रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना सीतामढ़ी शहर के मधुबन गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए पूर्व फौजी की पहचान मधुबन गांव निवासी हनुमान यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को हनुमान यादव अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े थे, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल पूर्व सैनिक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली को बरामद किया है। जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।