मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-May-2024 06:40 PM
By First Bihar
PURNEA : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक सीएसपी संचालक को गोलियों से छलनी कर दिया। सीएसपी संचालक को कुल 15 गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
मृतक की पहचान रसाढ़ गांव निवासी सुभाष कुमार मिश्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक सुभाष कुमार बैंक से पैसे लेकर सीएसपी जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक का रास्ता रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी की घटना में सीएसपी संचालक को कुल 15 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गई। वारदात के दौरान सुरक्षा के लिए सीएसपी संचालक के साथ एक कांस्टेबल भी मौजूद था लेकिन वह मुंह देखता रह गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में पुलिस के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश है।