ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा! लूटपाट के दौरान फील्ड ऑफिसर को मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी

21-Dec-2023 11:44 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे किसी को भी गोली मारने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक निजी फाइनेंस कंपनी के फिल्ड ऑफिर को मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार को संदिग्ध हालत में सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा एवं पीर नगर के बीच स्थित चमरडीहा के पास की है।


मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के पीरनगर निवासी जनार्दन प्रसाद सिंह के 23 वर्षीय बेटे अनमोल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनमोल कुमार बजाज फाइनेंस के पर्सनल डिपार्टमेंट में फील्ड ऑफिसर था। प्रत्येक दिन की तरह बेगूसराय से अपनी बाइस से वह घर लौट रहा था। उसने अपने ट्रैक्टर का किस्त देने और अन्य कामों के लिए 7 लाख रुपए भी बैंक से निकाले थे।


पहसारा के पास पहुंचने पर अनमोल ने फोन पर अपनी बहन को बताया था कि वह बस 5 मिनट में घर पहुंच जाएगा लेकिन एक घंटा बीच जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान चमरडीहा के पास एक पेड़ के नीचे उसकी बाइक लगी हुई थी और अनमोल मृत पड़ा हुआ था। अनमोल का मोबाइल, गले की चेन और लैपटॉप गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया है।


सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर अनमोल के साथ क्या हुआ होगा? अगर सड़क हादसे में मौत हुई तो अनमोल की बाइक पूरी तरह से सुरक्षित कैसे रहती। अनमोल का सारा सामान गायब है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की घटना को अंजाम दिया होगा और बाद में अनमोल को मौत के घाट उतार दिया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।