ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

बिहार: अपराधियों ने मछली विक्रेता को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

29-Nov-2021 10:21 AM

By JITENDRA

BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां अपराधियों एक मछली विक्रेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में मछली विक्रेता के परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है.


घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की है. घायल मछली विक्रेता की पहचान बारो गांव के रहने वाले मोहम्मद शौकत का 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरशद के रूप में की गई है. घायल मोहम्मद अरशद ने बताया कि बीती रात घर के बगल में शादी समारोह था. उसी शादी समारोह को देखने के लिए गए हुए थे. जब शादी समारोह देख कर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी गांव के ही बदमाश करण कुमार घेर कर गोली चलाना शुरु कर दिया. जिससे एक गोली पैर में जाकर लग गया. जब दूसरा गोली फायर करना शुरू किया तो चिल्लाना शुरू कर दिए. चिल्लाने की आवाज सुनकर बदमाश करण कुमार हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया.


मोहम्मद अरशद ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं था फिर भी करण कुमार के द्वारा क्यों गोली मारा गया अभी तक समझ में नहीं आ रहा है. फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी. मौके पर फुलवरिया थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वही फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारो गांव में एक व्यक्ति की गोली मार कर घायल कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस के द्वारा बदमाश को चिन्हित कर लिया गया है उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.