ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार में अपराधियों के निशाने पर व्यवसायी, गोपालगंज में हार्डवेयर दुकानदार को मारी गोली, मोतिहारी में गोली मारकर रुपये से भरा बैग छीना

11-Jun-2024 09:49 PM

By First Bihar

GOPALGANJ/ MOTIHARI: बिहार में एनडीए की सरकार है। इस सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है ऐसा लगता है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज और मोतिहारी में सामने आया है। जहां व्यवसायियों को निशाना बनाया गया है। 


गोपालगंज में हार्डवेयर व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी है। वही मोतिहारी में व्यवसायी को गोली मारकर रुपये से भरा बैग छीन कर बदमाश फरार हो गये हैं। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यवसायी पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


बात गोपालगंज की करते हैं जहां दुकान पर बैठे हार्डवेयर व्यवसायी को गोली मारी गयी है। गंभीर हालत में उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। व्यवसायी की पहचान विवेक तिवारी के रूप में हुई है। पाटीदार तुलसी तिवारी पर गोली मारने का आरोप लगा है। आसपास में ही दोनो पाटीदारो का हार्डवेयर की दुकान है। विवेक तिवारी फुलवरिया के गणेश स्थान के रहने वाले हैं। घटना मीरगंज के बड़कागांव की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


वही दूसरी घटना मोतिहारी की है जहां घोड़ासहन में अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारकर रुपये से भरा बैग छीन लिया है। दुकान बंद कर वो घर लौट रहे थे। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के अहमदनगर की है। परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इन दोनों घटनाओं को देखकर यही कहा जा सकता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है।