अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Oct-2021 07:50 PM
GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है। ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने 20 लाख के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गये। दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने बेखौफ लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
लूट की यह बड़ी वारदात गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुटिया घाट की है। अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 20 लाख के गहने लूट लिए और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। पांच की संख्या में दो बाइक पर सवार होकर अपराधी आए थे और अचानक ज्वेलरी शॉप में घुसे थे। घटना के वक्त वे दुकान में ही थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया।
स्वर्ण व्यवसायी को हथियार दिखाकर पहले अपराधियों ने कब्जे में लिया और फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरे यूपी की ओर भाग निकले। पीड़ित दुकानदार मनु वर्मा का ज्वेलरी शॉप विजयीपुर के कोढ़वलिया गांव स्थित कुटिया घाट पर है वे सीएसपी संचालक भी हैं।