मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Sep-2024 07:44 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नवादा का है जहां अज्ञात अपराधियों ने निजी फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी। जिससे फाइनेंस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया।
आनन फानन में उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नवादा नारदीगंज पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जेसिन विगहा के समीप की है। घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। जो टीवीएस के शोरूम नारदीगंज में फाइनेंस के रूप में काम करता था। जो बाइक फाइनेंस करने का काम करता है और शहर के रामनगर में किराए के मकान में रहता है।
आज शाम ड्यूटी के बाद वो नवादा घर पर लौट रहा था तभी जेसिन विगहा के समीप अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जानकारी के अनुसार आज उसे एक बाइक को फाइनेंस करना था। जिस नंबर से इंक्वारी आई थी उसी ने शायद गोली मारी है। फिलहाल युवक का नवादा सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है वही इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।