ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

बिहार में अपराधियों का तांडव, लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली

19-Dec-2023 04:10 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बाईक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक राहगीर को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुटी है। 


मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। आये दिन अपराधी आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला सरैया थाना क्षेत्र के सरैया पैट्रोल पंप के पास हुई जहां बाईक सवार अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने के क्रम में एक राहगीर को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से युवक घायल हो गया। गोलीबारी की सूचना पर पहुंची सरैया थाना की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पीएचसी सरैया में भर्ती कराया। जहां घायल युवक का इलाज़ चल रहा है वही गोलाबारी की घटना में घायल युवक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के झीटकाही मधुबन गांव निवासी सलामगीर के रूप में हुई है। 


अपराधियों की गोली से घायल राहगीर की माने तो अपने किसी काम से वैशाली गया था। वैशाली से लौटने के दौरान और कांटी स्थित अपने घर जाने के क्रम में लूटपात के दौरान बाईक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। वहीं पूरे मामले में पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर रोड में एक बाइक सवार राहगीर जो काफी क्षेत्र के रहने वाला हैं। उन्हें अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई है। 


घायल व्यक्ति के द्वारा लूटपाट के दौरान गोली मारने के बाद कही गई है पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है घटना के पीछे क्या कुछ कारण था सभी बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच कर रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा फिलहाल पूरे इलाके में नाकेबंदी कर जांच पड़ताल की जा रही है। घायल व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस की देखरेख में उनका इलाज कराया जा रहा है।