ब्रेकिंग न्यूज़

सच बोलना पड़ गया भारी: मंडप पर टूटी शादी, दूल्हे की ‘ईमानदारी’ से नाराज दुल्हन ने 7 फेरे लेने से किया इनकार Bihar Matric Exam: घर में पार्थिव शरीर, हाथ में एडमिट कार्ड: बिहार की बेटी बनी साहस की मिसाल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा

बिहार में अपराधियों का तांडव, लूट का विरोध करने पर मारी गोली

बिहार में अपराधियों का तांडव, लूट का विरोध करने पर मारी गोली

07-Jan-2024 09:11 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: बिहार में अपराधी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार वैशाली में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। वैशाली में अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी है। यहां एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है।


बताया जाता है कि बाइक से अपने घर लौट रहे युवक से लूटपाट की गयी इसका विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।


घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पकरी का है जहां बाजार से अपना काम कर अपने घर लक्ष्मी नारायण युवक लौट रहा था तभी थाना क्षेत्र के पकड़ी में अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ लूटपाट करने लगे। जब उसने विरोध किया तो पैर में गोली मार दी।


 गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना लालगंज थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक से घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल युवक की पहचान लक्ष्मी नारायणपुर गांव निवासी राज किशोर साह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।