सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
06-Dec-2023 08:08 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौजर कटरा इलाके की है जहां अपराधियों ने ठेला चालक को भी नहीं छोड़ा। गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है।
बताया जाता है कि घर से बुलाकर ठेला चालक संतोष की हत्या की गयी है। अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा।
मृतक की पहचान नौजर कटरा निवासी ठेला चालक संतोष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संतोष की हत्या उसके दोस्तों ने मिलकर की है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही इस घटना से परिजन काफी सदमें में है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।