तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
07-Feb-2024 03:13 PM
By First Bihar
VAISHALI/NAWADA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। वैशाली और नवादा में अपराधियों ने उपस्थिति दर्ज करायी है। वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर पंचायत स्थित चेचर मंदिर के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी है। वही नवादा में शराब कारोबारी ने उत्पाद दारोगा पर बोतल से हमला किया। इस जानलेवा हमले में उत्पाद विभाग के दारोगा घायल हो गये।
सबसे पहले बात वैशाली की जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर पंचायत स्थित चेचर मंदिर के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी है। घायल युवक चेचर बाग टोला निवासी लाल बहादुर राय के पुत्र अविनाश कुमार समेत दो युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अविनाश को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
अविनाश को एक गोली दाहिने साइड पेट में मारी गई है। अविनाश ने बताया कि तूफानी कुमार एवं अंशुमन कुमार अपने चार साथियों के साथ आया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया सभी लोग शराब की नशा में था। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो बाइक पर सवार चार अपराधी चेचर मंदिर के निकट पहुंचे और अविनाश कुमार को गोली मार दिया वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक दो व्यक्ति को गोली लगी है।
वही नवादा में शराब कारोबारी को पकड़ने के दौरान शराब कारोबारी ने शराब की बोतल को फोड़कर उनके ऊपर कई बार हमला किये जिसमे में वो जख़्मी हो गए।नवादा नगर थानाक्षेत्र के शिवदयाल बिगहा गांव के समीप यह घटना हुई है।जिसमे नवादा सदर के उत्पाद अवर निरीक्षक रूपेश कुमार जख़्मी हो गए। उन्होंने बताया कि उत्पाद टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बाइक के जरिये शराब कारोबारी झारखंड से अंग्रेजी एवं देशी शराब लेकर डिलीवरी के लिए जा रहे थे।
उसी सूचना के आलोक में जब टीम ने कारोबारियों का पीछा किया।शराब की डिलीवरी देते वक्त ही उत्पाद की टीम ने कारोबारियों को पकड़ना चाहा।इसी दौरान एक कारोबारी ने शराब की बोतल फोड़ एसआई पर कई बार किये।इस दैरान एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जो रजौली के पसरैला का रहने वाला है।
जबकि एक कारोबारी फरार होने में सफल रहा।हमले के दौरान कारोबारी भी जख़्मी हो गया।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।उत्पाद की टीम ने इनके पास से एक बाइक और 70 लीटर देशी विदेशी शराब जब्त कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है वही फरार कारोबारी का पता लगाने में टीम जुट गई है।
नवादा से सोनू और वैशाली से विक्रमजीत की रिपोर्ट...