RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
18-Mar-2024 09:54 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है उनमें पुलिस का खौफ कम हो गया हो। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है जहां अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाया है। महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।
घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ के पास की है। जहां सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान संजय यादव की पत्नी 30 वर्षीया कारी देवी के रूप में की गयी है। घटना की सूचना लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस को दी गयी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने पति संजय यादव के साथ बाईक से घर लौट रही थी तभी मोहनपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाकर बैठे हथियाबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। दो अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने संजय यादव की बाइक का पीछा किया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। संजय यादव की पत्नी को 5 गोली लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही पति किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचायी।
महिला की हत्या से लक्ष्मीपुर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जमुई एसपी डॉ. शौर्य सुमन दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। अपराधियों ने महिला की हत्या क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। फिलहाल महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मृतका के पति संजय यादव का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है।