ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार में अपराधियों का दुस्साहस, पिस्टल की बट से हवलदार को पीटा, हालत गंभीर

24-Jul-2023 06:16 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इनकी दुस्साहस देखिये अब ये पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। जमुई में ड्यूटी पर जाने के दौरान बेखौफ अपराधियों ने एक हवलदार को घेर लिया और पिस्टल की बट से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल हवलदार की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के दर्शन गांव निवासी बोधू रजत के 52 वर्षीय पुत्र मोहन रजक के रूप में हुई है। 


उनकी ड्यूटी जमुई कोर्ट में लगी थी वो रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। तभी रास्ते में दो हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद वे सड़क पर ही गिर गये। जिसके बाद दोनों अपराधी मौके से भाग निकले। जिसके बाद लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


घायल पुलिस कर्मी ने बताया कि टाऊन थाना क्षेत्र के हथियार मोहल्ले के पास वे जैसे ही पहुंचे  बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर पिस्टल तान दिया। इस दौरान पिस्टल के बट से मारकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। उन पर किसने हमला किया इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भछियार निवासी गुड्डू सिंह का पुत्र आयुष कुमार उर्फ बुलेट अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा था और मारपीट करने लगा विरोध करने पर उसने पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो गये। 


इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही दोनों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।