मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Nov-2024 09:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधियों का नया कारनामा सामने आया है। राजधानी पटना के बीच शहर में तनिष्क के शो रूम को लूट लिया गया है। ये घटना कंकड़बाग में हुई है। बता दें कि इसी कंकड़बाग में बिहार के डीजीपी आलोक राज का भी निजी आवास है।
लूट की घटना शनिवार की शाम 7 बजे की जब मिया बाई तनिष्क हुई है। चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। तनिष्क शो रूम में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने पौने दो मिनट में 3 लाख का गहना लूट लिया। 50 हजार कैश भी साथ ले गये।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि दो बाइक से चार अपराधी मुंह ढक कर आए थे। तनिष्क शो रूम में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और नौ दो ग्यारह हो गये। इस दौरान ज्वेलरी शॉप के अंदर कोई ग्राहक मौजूद नहीं था। वहां से भागने के दौरान अपराधियों ने वहां काम करने वाले स्टाफ का 6 मोबाइल लेकर भाग गये।

