BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
04-Apr-2024 03:12 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और बिना किसी खौफ के अपराधी लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं। ताजा मामला सारण के छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एयरफाॅर्स के एक पूर्व सैनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में पूर्व सैनिक बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दरअसल, यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना के विष्णुपुरा गांव का है। जहां एयरफोर्स के पूर्व सैनिक ठाकुर मुंद्रिका सिंह अपने घर के बाहर दरवाजे के पास कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे पहले कि उन्हें गोली लगती वे कुर्सी से नीचे गिर गए और उनकी जान बच गई।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जबकि अपराधी ठाकुर मुंद्रिका सिंह को मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस गांव में एक रेप का मामला थाने में दर्ज हुआ था। इस केस में ठाकुर मुंद्रिका सिंह गवाह बने थे और केस का जब ट्रायल शुरू हुआ तो अपराधियों ने उनपर गवाही न देने का दवाब बनाना शुरू कर दिया। लेकिन मुंद्रिका सिंह अपनी गवाही से मुकरने को तैयार नहीं हुए।
बताया जाता है कि इसी से नाराज लोगों ने गुरुवार को गोली मारकर उनकी हत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।