मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Feb-2023 11:51 AM
By First Bihar
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति के पति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उपसभापति के घायल पति को इलाज के लिए JLNMCH में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज नगर परिषद की डिप्टी मेयर के पति रामाधीन यादव अपने घर के पास खड़े होकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने रामाधीन यादव के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से डिप्टी मेयर के पति रामाधीन यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लौट मौके पर पहुंच गए और भाग रहे दोनों अपराधियों में से एक को धर दबोचा। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और डिप्टी मेयर के घायल पति को इलाज के लिए JLNMCH में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाश से कड़ी पूछताछ कर रही है।