लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
08-Jul-2023 10:22 PM
By First Bihar
DESK: बिहार में अपराधियों का मनोबल इन दिनों सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। पटना और दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सबसे पहले बात राजधानी पटना की करते हैं जहां हथियारबंद अपराधियों ने जनता दल यूनाइटेड के एक नेता को निशाना बनाया है।
पिस्टल के बल पर जेडीयू नेता से लूटपाट की गयी है। हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने आज देर शाम जेडीयू नेता के हाथ से हीरे की अंगूठी और सोने का ब्रेसलेट लूटकर फरार हो गये। लूटपाट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने जेडीयू नेता को गोली मारने की भी धमकी दी। घटना नागेश्वर कॉलोनी के वीवीआईपी इलाके और पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास के पास की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जेडीयू नेता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हैं।
वही दूसरी घटना खगड़िया की है जहां अपराधियों ने एक महिला की नृशंस हत्या कर दी है। अपराधियों ने चाकू से महिला का आंख निकाल दिया है और जीभ भी काट दिया है। यही नहीं प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया गया है। महिला के शव को खेत में छोड़कर अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। घटना शनिवार की देर शाम की बतायी जा रही है।
पसराहा थाना इलाके के कर्ना बहियार की यह घटना है। महिला की पहचान मेहबीपुर निवासी बबलू सिंह की 35 साल की पत्नी सुलेखा देवी के तौर पर हुई है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला का पड़ोसियों से 5 बीघा जमीन की विवाद चल रहा है। 9 साल पहले उसके पति और देवर की भी जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।