Bihar Crime News: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, वार्ड पार्षद के भाई का गोली चलाते वीडियो वायरल प्यार बना मौत का जाल: ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमिका ने रची खूनी साजिश, सिर कटा शव से खुला राज UPSC Success Story : पटना पुलिस की नई पहल, इस थाने को मिली पहली महिला IPS थानेदार; जानिए क्या है नाम और कहां से पूरी हुई पढ़ाई बिहार के इस सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता का सर्च ऑपरेशन शुरू बिहार के इस सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता का सर्च ऑपरेशन शुरू Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां
18-Jul-2024 09:29 PM
By Mayank Kumar
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी काफी चिंतित हैं। उन्होंने कल पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस हाई लेवल मीटिंग से पहले पटना में फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।
पटना से सटे बिहटा में बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार युवक को गोली मार दी है। गोली लगने से कार सवार बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले अपराधियों ने पटना से सटे नौबतपुर इलाके में दो लोगों को गोली मारी। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। नौबतपुर में दो लोगों को गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते वहां से भाग निकले।
बिहटा थाना क्षेत्र के पटना आरा मुख्य मार्ग पर महमदपुर गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार युवक को गोली मार दी। जिससे कार सवार बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता हैं की बाइक सवार अपराधी ने कार सवार युवक को गोली मारी हैं। जिससे कार सवार युवक जख्मी होकर वही गिर गया और अपराधी घटनास्थल से गोली मारकर हथियार लहराते हुए फरार हो गया।
घायल युवक की पहचान नथूपुर के 27 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई हैं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना के सूचना मिलने के बाद जब बिहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से पुलिस को 2 खोखा मिला। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।
बिहटा थाना प्रभारी राज कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार युवक को गोली मारी है। घायल युवक की पहचान नथूपुर के 27 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके को सील किया गया है वही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा हैं की बाइक में कार टच होने के कारण अपराधियों ने कार सवार युवक को गोली मार दी।