ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार में अपराधी बेलगाम: मधुबनी में दिनदहाड़े शिक्षिका के पति का अपहरण, पत्नी को स्कूल से लेकर लौट रहे थे घर

09-Jun-2024 06:12 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है जहां दिनदहाड़े एक शिक्षिका के पति का अपहरण कर लिया गया।


 घटना खजौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर हाल्ट और फुलचानियां हाट के बीच पड़ने वाले त्रिमुहानी के पास की है। बताया जाता है कि कलुआही बीआरसी से काम निपटाने के बाद शिक्षिका अम्बे कुमारी अपने पति के साथ बाईक से घर लौट रही थी। तभी बीच रास्ते में बाइक को रोका गया और पहले पति का मोबाईल छीना गया फिर दिनदहाड़े अपराधियों ने पिस्टल के नोंक पर शिक्षिका के पति अनिल कुमार मिश्र का अपहरण कर लिया। उन्हें जबरन स्कार्पियो में डालकर बाबूबरही की ओर अपराधी भाग निकले। 


शिक्षिका अम्बे कुमारी ने खजौली थाने में इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है। खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव निवासी बीरू सफी ,रुद्रपर के पिरसोलिया निवासी नरेश साफी, रमेश साफी व शंकर साफी को आरोपी बनाया है। पीड़िता ने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। लेकिन घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अब तक शिक्षिका के पति को बरामद नहीं कर पायी है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट