ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / ‘महिलाओं और बेटियों पर सत्ता संरक्षित अत्याचार की कोई सीमा नहीं बची’ अपराध...

‘महिलाओं और बेटियों पर सत्ता संरक्षित अत्याचार की कोई सीमा नहीं बची’ अपराध को लेकर तेजस्वी ने फिर बोला हमला

02-Jul-2024 09:01 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर हर दिन और सुबह शाम हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपराध को मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है।


सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “दिल दहलाने वाली निर्मम घटना में रोहतास के डिहरी में मीठापुर गांव की बेटी नीतू कुशवाहा का अपहरण कर हत्या कर दी गयी है। कुछ दिन पहले ही नवीनगर में भी दूसरी बेटी श्रेया की हत्या की गयी थी। बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ है। महिलाओं और बेटियों पर सत्ता संरक्षित अत्याचार की कोई सीमा ही नहीं बची। सरकार की तरफ़ से कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं करता। बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री को कुछ लेना-देना ही नहीं है”।


इससे पहले तेजस्वी ने शेखपुरा में एक्सिस बैंक से दिनदहाड़े लाखों की लूट को लेकर सरकार पर हमला बोला और बैंक लूट के सीसीटीवी फुटेज का कुछ हिस्सा शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ”शेखपुरा में सरकारी बदमाशों ने दिनदहाड़े 𝐀𝐗𝐈𝐒 बैंक में घुस पिस्तौल और बंदूक़ों के बल पर 𝟓𝟎 लाख लूट लिए। दरअसल प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की बिहार में मंगलराज की यही परिभाषा है"।