ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार में अपराधियों का तांडव: सुबह-सवेरे दो लोगों को मारी गोली, सरपंच की पत्नी और ससुराल से लौट रहे युवक को बनाया निशाना

15-Feb-2024 11:10 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ अपराधी बात-बात पर लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। सीतामढ़ी में दो अलग-अलग वारदातों ने बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बेखौफ बदमाशों ने एक तरफ जहां एक सरपंच की पत्नी को गोली मार दी तो वहीं बाइक लूट के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।


पहली घटना बेलसंड थाना क्षेत्र के पड़राही गांव की है जहां बदमाशों ने कंसार के सरपंच नसरुद्दीन राइन की पत्नी खैरा खातून को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में घायल सरपंच की पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। सरपंच की पत्नी को गोली क्यों मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


वहीं दूसरी घटना रीगा थाना क्षेत्र के पाशुआ पटनिया की है, जहां सुप्पी थाना क्षेत्र के हरपुर पिपरा गांव का निवासी दिनेश राय का बेटा दीपक राय अपनी पत्नी को ससुराल से साथ लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया और बाइक लूटने के दौरान उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश उसके पास से 10 हजार कैश और बाइक लूटकर फरार हो गए। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। दो लोगों को गोली मारने की घटना के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


उधर, सुरसंड थाना क्षेत्र के जमूरा पुल के निकट एनएच 227 पर देर रात बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला परिहार थाना क्षेत्र के अदखनी गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी रंजीत कुमार की पत्नी थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।