ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में अपराधियों का तांडव ! लूट के दौरान विरोध करने पर एंबुलेंस ड्राइवर को बदमाशों ने गोदा चाकू, जानिए क्या है पूरी वजह

30-Dec-2023 02:20 PM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इस बीच अब एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बदमाशों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने में लगे हुए थे। उसके बाद एंबुलेंस ड्राइवर को चाकू मार कर घायल कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान में बदमाशों ने लूट के दौरान विरोध करने पर एंबुलेंस ड्राइवर को चाकू मार घायल कर दिया है। ड्राइवर से 60 हजार नगद रुपए और सोने की चैन की लूट की गई है। इस घटना में घायल एंबुलेंस ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, यह  घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के गेट के समीप की है। जहां  घायल एंबुलेंस ड्राइवर की पहचान भगवानपुर हाट के रामपुर कोठी निवासी तारकेश्वर राय के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। जो  रोहित कुमार प्राइवेट एंबुलेंस का ड्राइवर है। यह  अपना एम्बुलेंस खड़ी कर सदर अस्पताल गेट के पास बैठ कर आग सेंक रहा था।


उसी दौरान बाइक सवार 3 की संख्या में बदमाश उसके पास पहुंचे और गले की सोने की चैन और 60 हजार नगद रुपए लूट लिया। वहीं, जब एंबुलेंस ड्राइवर ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।