BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
11-Mar-2024 03:04 PM
By First Bihar
MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आया है। जहां जदयू नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा जीवछपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष करमलाल मेहता के बेटे को गोली मार दी। इस घटना में 23 वर्षीय युवक दीपक कुमार को बदमाशों ने पीछे से गोली मारी है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जदयू नेता के बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, जदयू नेता के बेटे से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। इसी दौरान गोली भी मार दी। दीपक के परिजनों ने बताया कि वह घर से पश्चिम नहर की ओर मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। इसी बीच नहर के समीप पहुंचते ही पीछे से दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीछे से गोली मार दी।
वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना में दीपक के जांघ और कमर के बीच गोली लगी है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि जदयू नेता के बेटे को गोली लगी है। जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
उधर, इस मामले में इस मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है। पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।