बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
04-May-2022 04:07 PM
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के रामपुर खजुरिया पंचायत के वार्ड-9 से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक छात्र को अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। कल यानी मंगलवार सुबह उसका शव वार्ड 10 स्थित ब्रह्म स्थान के समीप गन्ने के खेत से मिला है। मृतक की पहचान विनय साह के 11 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में की गई है। छात्र के सिर पर पीछे की तरफ तेज धार हथियार से हमला किया गया था। इसके बाद चेहरे को नुकीले हथियार से गोद एसिड डालकर जला दिया गया है।
घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत से जुड़ा कोई खुलासा हो सकेगा। सुबह में खेत में काम करने जा रहीं गांव की महिलाओं ने गन्ने के खेत में शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और शव ले जाने से रोकते हुए डॉग स्क्वॉयड को बुलाने और फॉरेंसिक टीम से जांच की मांग करने लगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ शिवम एक मई की रात घर से कुछ दूरी पर आयोजित पूजा मटकोर का भोज खाने गया था। देर रात तक वह घर नहीं आया, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। अंत में शिवम के पिता विनय साह ने दो मई को डुमरियाघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसी आधार पर बेटे को अगवा किए जाने की बात कही जा रही है।
बेतिया से पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने आसपास के इलाकों में निरिक्षण किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। दस्ते में शामिल हवलदार विनोद कुमार मंडल व सिपाही मनीष कुमार ने बताया कि साक्ष्य न होने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं एफएसीएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर सैंपल लिया। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।