ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

बिहार में अपराधियों के तांडव के बीच नीतीश को शराब की फिक्र: पुलिस से कहा-दारू रोकिये वर्ना खैर नहीं

बिहार में अपराधियों के तांडव के बीच नीतीश को शराब की फिक्र: पुलिस से कहा-दारू रोकिये वर्ना खैर नहीं

08-Jan-2021 07:59 PM

PATNA: शुक्रवार को जब पटना समेत बिहार के कई जिलों में अपराधी तांडव मचा रहे थे तब नीतीश कुमार ने शराब रोकने के लिए पुलिस की खास बैठक की. नीतीश ने अपनी पुलिस से कहा-शराब रोकिये वर्ना खैर नहीं. नीतीश ने पुलिस को एक लंबा चौड़ा टास्क दिया है कि कैसे बिहार में शराब को रोकना है.

ताबड़तोड़ अपराध के बीच शराबबंदी पर बैठक

बिहार में आज ताबड़तोड़ अपराध हो रहे थे. राजधानी पटना में हाई प्रोफाइल पाटलिपुत्रा इलाके में गोलीबारी की खबर आयी. भागलपुर में बीच बाजार बम फटा. मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह लुटेरों ने बैंक लूट लिया. उससे पहले मुजफ्फरपुर में बीच शहर में नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर लूट के दौरान व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पूरे बिहार में ताबडतोड़ आपराधिक वारदातों के बीत  नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर खास बैठक बुलायी. गृह विभाग से लेकर पुलिस के आलाधिकारी इस बैठक में मौजूद थे. 

शराब रोकिये वर्ना खैर नहीं

नीतीश कुमार ने अपनी बैठक में पुलिस को लंबा-चौड़ा टास्क थमा दिया. हर हाल में शराब रोकना है. देखिये नीतीश ने क्या सब दिया है निर्देश

-पुलिस विशेष ड्राइव चलाकर शराब के डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई चेन को ध्वस्त करे

- बिहार पुलिस शराब के बड़े धंधेबाजों को पकड़ने की रणनीति तैयार करे, असली कारोबारियों को गिरफ्तार करे

-शराब के लिए बार्डर पर विशेष नजर रखे बिहार पुलिस

-बिहार में जिस रास्ते से शराब लाया जा रहा है वहां पुलिस की खास तैनाती हो

-शराब पकड़ने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

नीतीश ने तो अपने फरमान दुहरा दिये. लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि ताबड़तोड़ अपराध के बीच शराब की ही ज्यादा फिक्र क्यों हो रही है. सरकार शराब बिकने वाले थानाक्षेत्र के थानेदारों पर गाज गिरा रही है लेकिन भीषण आपराधिक वारदात के बाद भी उस थाने के थानेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. सरकार ऐसे मामलों पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है.