Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
04-Mar-2020 12:52 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते हुए अपराध के पीछे अमीनों की कमी एक बड़ी वजह है। बिहार विधान परिषद में चर्चा के दौरान बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार ने राज्य में भू राजस्व विभाग के तहत काम करने वाले अमीनो की कमी का मामला उठाया। बीजेपी एमएलसी ने कहा कि राज्य के अंदर भूमि विवाद के मामलों के कारण अपराध के आंकड़े बढ़े हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसके बारे में चिंता जाहिर कर चुके हैं लेकिन भूमि विवाद के मामले सुलझाने के लिए विभाग के पास अमीनो की संख्या पर्याप्त नहीं है ।रजनीश कुमार ने सरकार से जानना चाहा कि आखिर कब तक अमीरों की बहाली की जाएगी।
बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार के इस सवाल पर विभागीय मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि अमीनों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है और जल्द ही राज्य में नए अमीन बहाल कर दिए जाएंगे।
रजनीश कुमार ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करने के लिए स्थानीय थाने के साथ हर जगह पर सीओ साप्ताहिक तौर पर बैठक करते हैं। लेकिन अमीनो की पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण भूमि विवाद का निपटारा नहीं हो रहा है। बिहार में इस कारण से अपराध में वृद्धि हो रही है। और यह सरकार की नीति के विपरीत है। बीजेपी एमएलसी ने भूमि विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जताई गई चिंता का भी जिक्र किया है।