ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / विधानसभा चुनाव में 375 से अधिक प्रत्याशी भी हुए तो EVM से ही...

विधानसभा चुनाव में 375 से अधिक प्रत्याशी भी हुए तो EVM से ही होगी वोटिंग, पहली बार M3 मॉडल होगा इस्तेमाल

26-Aug-2020 08:18 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग इस बार कई नया प्रयोग करने जा रहा है. इसकी तैयारी कर ली गई है. अगर किसी विधानसभा क्षेत्र में 375 से अधिक प्रत्याशी भी मैदान में होंगे तो वोटिंग ईवीएम के जरिए ही कराई जाएगी. इसको लेकर आयोग ने खास तैयारी कर ली है. 

एम 3 मॉडल ईवीएम का होगा इस्तेमाल

बिहार में पहली बार एम 3 मॉडल ईवीएम का इस्तेमाल होगा. इसके बारे में बताया जा रहा है कि एक कंट्रोल यूनिट से 24 बैलट यूनिट कनेक्ट हो सकती हैं. एक बैलट यूनिट में 16 प्रत्याशियों तक के नाम होते हैं. यानी 24 बैलट यूनिट के हिसाब से 384 प्रत्याशी होंगे तब भी ईवीएम से ही वोटिंग कराई जा सकती है. अब तक चुनाव आयोग एम 2 मॉडल की ईवीएम से चुनाव करा रहा था. इस ईवीएम में सिर्फ चार बैलट यूनिट ही कनेक्ट होते है.



तेलंगाना से मिली सीख

बताया जा रहा है कि एम 3 मॉडल को लेकर चुनाव आयोग को तेलंगाना से सीख मिली है. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना के निजामाबाद  सीट से 185 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. इस चुनाव में 175 सिर्फ किसान थे. जो हल्दी के दाम तय नहीं होने के कारण नेताओं के विरोध में चुनावी मैदान में खड़े थे. प्रत्येक बूथ पर 12 ईवीएम का इस्तेमाल हुआ था. जिसके बाद ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आयोग एम 3 मॉडल पर काम कर रहा था.