Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
06-Nov-2021 06:37 PM
MUNGER: बिहार में जहरीली शराब से कई जिलों में लाशें बिछने के बाद शराबबंदी का एक औऱ बेजोड़ उदाहरण मुंगेर शहर में देखने को मिला। बीच सड़क पर नशे में धुत्त एक शराबी घंटों उत्पात मचाता रहा। वह भी थाने से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर। स्थानीय लोगों ने बताया कि शराबी 4 घंटे तक उत्पात मचाता रहा और पुलिस देखने तक नहीं आयी।
मार्केट में भारी भीड़ के बीच हंगामा
ये वाकया मुंगेर कोतवाली थाने से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर हुई. शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति घंटों हंगामा करता रहा. शराबी कभी सड़क पर दौडने लगता तो कभी रोड पर ही लेट जाता. उसने सड़क पर आ जा रहे लोगों को भी कई दफे गालियां दी. लोगों के पास उसे नजरअंदाज कर वहां से निकल जाने के आलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था.
ये वाकया कोतवाली थाने के पास सब्जी मंडी में हो रहा था. सब्जी मंडी में फल दुकानदार मो. इम्तियाज रौशन ने बताया कि छठ को लेकर मंडी में ज्यादा भीड़ थी. उसी दौरान शराबी करीब 4 घंटे तक नशे हंगामा करता रहा. शराबी ने सुबह सुबह 8 बजे से ही हंगामा करना शुरू कर दिया था. वह कभी किसी दुकान के सामने उत्पात मचाता और फिर किसी दूसरे दुकान के पास पहुंच जाता. कभी सड़क पर लेट जाता औऱ लोगों को गालियां देता था. घंटों ये सिलसिला चलता रहा लेकिन पुलिस को खबर नहीं हुई.
मुंगेर कोतवाली सब्जी मंडी के दुकानदार गुलनाज ने कहा कि शराबी ने जो हंगामा किया उससे बिहार में शराबबंदी की पोल खुल गयी है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर जो खेल हो रहा है उससे सब वाकिफ हैं. शराबबंदी का तो सिर्फ नाम है. शराब की तो अब होम डिलीवरी होने लगी है. शहर की छोडिये गांव तक में शराब की होम डेलीवरी हो रही है.
गौरतलब है कि बिहार में दिवाली के मौके पर पिछले 4 दिनों में जहरीली शराब पीने से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। नीतीश सरकार पर बेहद गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उसी बीच मुंगेर जैसे वाकये बताते हैं कि सरकार औऱ पुलिस की क्या हालत है।