ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार में अघोषित आपातकाल! बीजेपी बोली- सदन में जाने से रोकने के लिए...

बिहार में अघोषित आपातकाल! बीजेपी बोली- सदन में जाने से रोकने के लिए सरकार ने कराया लाठीचार्ज.. विशेषाधिकार नोटिस देंगे

13-Jul-2023 02:43 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज की इस घटना में पुलिस ने बीजेपी विधायकों और सांसद को दौड़ा-दौडाकर पीटा है। लाठीचार्ज की इस घटना में घायल हुए बीजेपी के एक नेता की मौत हो गई है जबकि कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि सदन में विपक्ष को रोकने के लिए सरकार ने लाठीचार्ज कराया है।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सदन में दो बजे विनयोग विधेयक था, इसपर चर्चा होनी थी लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकार ने पुलिस से लाठीचार्ज करा दिया और बीजेपी विधायकों को सदन में जाने से रोक दिया गया। नीतीश कुमार की सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबा रही है।


उन्होंने कहा कि हस्तीनापुर के गुलामों ने सदन जाने से और विधायकी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से बीजेपी विधायकों को रोके रखा। बीजेपी इसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की नोटिस देगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करने वाले बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और उन्हें सदन में जाने से रोका गया।