Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!
04-Jun-2020 02:14 PM
MUZAFFARPUR : प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ बिहार के मुजफ्फपुर में बुधवार को सीजीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है. यह मामला भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दर्ज कराई है.
अनिल कुमार सिंह ने एकता कपूरे पर आरोप लगाया है कि भारतीय सैनिकों की पत्नियों की भूमिका पर आधारित वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' में सेना के जवानों व उनकी वर्दी को तिरस्कृत किया गया है. इस मामले की सुनवाई 19 जून का कोर्ट में होगी.
एकता कपूर के वेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इसकी कहानी में ही सैनिकों और उनके परिवार के मर्यादा के खिलाफ है. महिलाओं के प्रति असम्मान का भाव है. इनके इस सीरीज से देश की सीमा पर लड़ रहे सैनिकों के मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और उनका मनोबल गिरेगा. एकता कपूर के खिलाफ जिले के रिटायर सैनिकों ने कानूनी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की है. आर्मी व एयरफोर्स से रिटायर इन फौजियों ने इसके लिए एक हफ्ते की मोहलत दी है. एयरफोर्स एसोसिएशन ने भी मामले की कड़ी निंदा की है. साथ ही एकता कपूर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.