बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Aug-2024 08:19 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों यानी 8 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 6 जिलों वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज और भोजपुर में भारी बारिश को लेकर य़ेलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि जरुरत पड़ने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकलें और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों को पालन करें। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है, जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रह है।