Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
28-Feb-2024 12:30 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जल्द ही आयुष्मान कार्ड बनाने के काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए तारीख भी तय कर दी है। बिहार में सभी राशन दुकानों पर आगामी 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के राशनकार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड धारकों को आगामी 2 से 12 मार्च के बीच आवेदन करना होगा। राशनकार्ड धारक पीडीएस दुकान पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कागजात जमा कर सकते हैं। वैसे सभी राशनकार्ड धारक जिनका नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की सूची में नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के जरिए लाभ दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनवाने में किसी तरह की परेशानी आने पर बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री नंबर 104 कॉल कर सकते हैं।
दरअसल, एनडीए सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। इसके तहत राज्य सरकार अपने स्तर पर जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराएगी। बिहार के राशनकार्ड धारक परिवार जो केंद्र सरकार की पीएम जन आरोग्य योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें राज्य सरकार की योजना से जोड़ा जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा कराना आवश्यक है।