ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / बिहार में अब यादव सरकार, जानिए नए कैबिनेट में किस जाति के कितने...

बिहार में अब यादव सरकार, जानिए नए कैबिनेट में किस जाति के कितने मंत्री बने

16-Aug-2022 12:11 PM

PATNA: बिहार में अब यादव की सरकार आ गई है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नए कैबिनेट में 8 यादव विधायकों पर भरोसा जताया गया है। 8 यादव विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। अब 8 यादव मंत्रियों के साथ नीतीश और तेजस्वी की सरकार चलाई जाएगी। इतना ही नहीं, विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी यादव का ही चेहरा चुना गया है। 




आपको बता दें, आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर की कुर्सी दी गई है। नई सरकार में यादव के कुल 8 मंत्री बनाए गए हैं। मुस्लिम समुदाय से 5, अनुसूचित जाति से 5, अतिपिछड़ा - 4 ( इसमें से 1 धुनिया पसमंदा मुस्लिम, देश में पहली बार किसी अतिपिछड़ा धुनिया जाति से आरजेडी कोटे से मंत्री बने हैं), वहीं, कुशवाहा समाज से 2, कुर्मी से 2, राजपूत से 3, भूमिहार से 2, ब्राह्मण से 1, जबकि वैश्य समाज से 1 मंत्री बनाए गए हैं। 




कुल मिलाकर बात करें तो नई सरकार में यादव का बोलबाला है। यादव जाती के कुल 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। ख़ास बात तो यह है कि आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर की कुर्सी दी गई है। आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आपसी सहमति से ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।